शाहपुरा: शाहपुरा में बढ़ती चोरी की वारदातों से दहशत, पदाधिकारी की बाइक जंगल में मिली
शाहपुरा। कस्बे में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने आमजन और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार देर शाम हिंदू जागरण मंच के जिला सह संयोजक हनुमान धाकड़ की मोटरसाइकिल उनकी दुकान के बाहर से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।