अरवल: विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार का रोहाई विद्यालय में भव्य स्वागत
Arwal, Arwal | May 20, 2026 पी. एम. श्री.+2 रामकेवल उच्च विद्यालय, रोहाई अरवल में बिहार विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार के आगमन पर विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. नन्द किशोर सिंह एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं छात्रों के विकास को लेकर चर्चा की गई।