छोटी सरवन: छोटीसरवन के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
जिला कलेक्टर डॉक्टर इन्द्रजीत यादव ने छोटीसरवन क्षेत्र की कुंडल, मकनपुरा, छायनबड़ी और घोड़ी तेजपुर ग्राम पंचायतों का दौरा कर पेयजल व्यवस्था सहित विभिन्न स्थानीय मुद्दों की जमीनी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और पेयजल उपलब्धता, हैंडपंपों की स्थिति, टैंकर आपूर्ति तथा जलस्रोतों की जानकारी ली।