अनूपपुर: टकहुली-भगतबांध में हाथियों की दस्तक, खेतों में डेरा रमेश राठौर के खेत में तीन हाथियों का समूह ने किया विचरण
29 जून 2026 को प्राप्त वर्तमान जानकारी के अनुसार टकहुली क्षेत्र के भगतबांध में तीन हाथियों का समूह विचरण कर रहा है। हाथी रमेश राठौर के खेत में मौजूद थे, जिससे आसपास के ग्रामीणों में सतर्कता का माहौल है। वन विभाग द्वारा लोगों से हाथियों के निकट न जाने तथा सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।