कासगंज: नगला भट्टा किशोरपुर में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सदर कोतवाली के नगला भट्टा किशोरपुर में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नगला भट्टा किशोरपुर निवासी 26 वर्षीय सतीश पुत्र जनक सिंह रास्ते से गुजर रहा था। आरोप है तभी रास्ते में टूटा पड़ा बिजली का तार उसके संपर्क में आ गया, जिससे उसे करंट लग गया। करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी