फिरोज़ाबाद: पुराना थाना रामगढ़ के पास ई-रिक्शा में बैटरी लगाते समय फटी और लगी आग, दो लोग बुरी तरह झुलसे
फ़िरोज़ाबाद शहर के पुराना थाना रामगढ़ के ई रिक्सा में बैटरी फटने सें बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में मोहम्मद हसन ऒर नूरे आलम बुरी तरह सें झुलसे है। ई -रिक्सा में बैटरी लगाते समय फोल्ट होने के बाद आग लग गयी ऒर बैटरी फट गयी। जिससे दो लोग घायल हुये। स्थानीय लोगो नें घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वही पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।