मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानाध्यक्षों के तबादले, मंझनपुर के कोतवाल बने विनीत सिंह
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार कड़ा धाम थानाध्यक्ष विनीत सिंह को मंझनपुर कोतवाली की कमान सौंपी गई है। वहीं उपनिरीक्षक विनय को चरवा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। चरवा थानाध्यक्ष महेश सिंह को कड़ा धाम थाना भेजा गया है।