डुमरांव: वार्ड 18 में 131 फीट के एयरसेल के टॉवर चोरी मामले में एसपी ने लिया संज्ञान, दोनों पक्षों को सुनने के बाद होगा FIR दर्ज
Dumraon, Buxar | Jun 12, 2026 डुमरांव थाना क्षेत्र में 131 फीट (करीब 40 मीटर) ऊंचे मोबाइल टॉवर की चोरी का सनसनीखेज मामले में एसपी शुभम आर्य ने स्वयं संज्ञान लिया है। टॉवर के साथ 15 केवीए का डीजल जनरेटर और अन्य महंगे तकनीकी उपकरण भी गायब कर दिए गए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।