सुसनेर: उमरिया के समीप रतलाम जा रहे दंपत्ति की बाइक अनियंत्रित हुई, दोनों घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज
रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे बड़ोद रोड पर ग्राम उमरिया के समीप डोंगरी माचलपुर से रतलाम जा रहे बाइक सवार दंपत्ति की बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में संपत बाई और उनके पति रमेश दोनो घायल हो गए। जिन्हें 108 से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया यहां पर डॉक्टर मोहम्मद ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया है घटना की सूचना थाने पर भी भेजी गई है।