कटंगी: कटंगी में यूआईडी नंबर प्लेट घोटाला: 1 हजार मकानों और दुकानों पर लगे क्यूआर कोड बेकार
बालाघाट जिले की नगर परिषद कटंगी में करीब एक वर्ष पहले स्थानीय प्रापर्टी यूआईडी नंबर प्लेट के नाम पर कथित बड़ा घोटाला और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में स्थानीय अधिकारी गोल-मोल जबाव दे रहे है जबकि राज केयर कंपनी जिसने एनजीओ के स्वयंसेवियों के माध्यम से घर और दुकानों में नंबर प्लेट लगवाई थी। वह अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का काम कर रही है।