जायल: रताऊ गांव में पहुंचा 5MVA का पावर ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने किया स्वागत
Jayal, Nagaur | Nov 16, 2024 जायल के रताऊ गांव में शनिवार को 5MVA का ट्रांसफार्मर पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। जानकारी अनुसार पिछले लंबे समय से रताऊ सहित आसपास के गांवों में बिजली की समस्या बनी हुई थी। जिसको ले उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया। जहां दो 3.15MVA के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 5MVA का ट्रांसफार्मर आज लगाया गया। जिसका ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।