अमरोहा: अमरोहा जिले में टॉपर छात्राओं को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित
Amroha, Amroha | Apr 24, 2026 आपको बता दे कि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक द्वारा शुक्रवार दोपहर दो बजे अमरोहा कलेक्ट्रेट में हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षा में टॉप टेन सूची में आने वाली छात्राओं को फूलमाला, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बालिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से जनपद का नाम रोशन किया