विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर खाद्य विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला उपभोक्ता फोरम की सदस्य शीबा खान सहित खाद्य एवं औषधि विभाग, नाप-तौल विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रतिनिधि, सहायक खाद्य अधिकारी तथा सभी खाद्य निरीक्षक उपस्थित रहे।