शिवपुरी: सिरसौद चौराहे पर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया, अन्य कब्जाधारियों पर भी होगी कार्रवाई
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 फोरलेन स्थित सिरसौद चौराहे पर सर्वे नंबर 427 की शासकीय भूमि से गुरुवार की शाम 4 बजे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। एसडीएम अनुपम शर्मा और तहसीलदार की मौजूदगी में जेसीबी से विजय साहू द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया बताया गया कि शासकीय भूमि पर पक्की दीवार, पिलर और टीनशेड बनाकर कब्जा ।