बख्शी का तालाब: सैरपुर पुलिस ने बंद मकानों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरों को दबोचा
लखनऊ के थाना सैरपुर पुलिस ने बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पल्हरी मोड़ के पास ई-रिक्शा सवार मो. वैश खान और सलमान को दबोचा। इनके कब्जे से चोरी के टाप्स, पायल, अंगूठी, चम्मच, सिक्के समेत 3,300 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद हुआ।