सतना की अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व रैगांव विधानसभा से भाजपा विधायक व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी की जाति पर कांग्रेस नेता दिलीप अहिरवार ने सवालिया निशान लगाया था । बुधवार रात 10 बजे राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने सतना में कहा कि कांग्रेसियो के पास कोई मुद्दा नहीं है, बेवजह उनकी जाति पर सवाल उठा रहे हैं, बागरी जाति का गजट नोटिफिकेश हो चुका है ।