कैराना: कैराना में मैरिज होम में गोमांस बनवाने के मामले में पुलिस ने संचालक को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jun 20, 2026 कैराना के गांव खुरगान यमुना खादर के जंगल में पुलिस ने दो दिन पूर्व गौकशी की सूचना पर छापेमारी की थी। जहां से अवशेष बरामद हुए थे। इसके बाद मोहल्ला रेतावाला में मुगल गार्डन मैरिज होम में छापेमारी की थी। गौकशी के बाद मैरिज होम में ही गोमांस से भोजन बनवाया गया था। यहां फरमान निवासी मोहल्ला छड़ियान के दावत—ए—वलीमा कार्यक्रम था।