रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में आरएसएस स्वयंसेवकों ने वर्ष प्रतिपदा पर किया नगर भ्रमण और मार्च
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने रविवार शाम 4 बजे रामलीला मैदान से नगर भ्रमण करते हुए वर्ष प्रतिपदा उत्सव पर भव्य पथ संचलन किया। पथ संचलन रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर स्वर्णजयंती चौराहा, सिविल लाइन, कचहरी, हाइडील मैदान और महिला थाना होते हुए वापस रामलीला मैदान पर समाप्त हुआ। मार्ग में समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया