धनौरा: गजरौला में चोरी के शक में दो युवकों को तालिबानी सजा, पेड़ से लटका कर पीटा गया
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शिशोवाली में चोरी के शक में दो युवकों को ग्रामीणों ने तालिबानी सजा देते हुए पेड़ से बांधकर पीटा, बताया जा रहा है कि मंगलवार व बुधवार के मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे के आसपास यह घटना है। घटना से क्षेत्र में हादसा मच गया बुधवार सुबह 9:00 बजे घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।