नारासन: खाता खेड़ी की बड़ी मस्जिद में इमाम ने 7 साल के नाबालिग बच्चे के साथ जबरन किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की की झबरेड़ा थाना पुलिस ने खाता खेड़ी की बड़ी मस्जिद में पढ़ने गए 7 साल के नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म करने वाले इमाम नासिर को गिरफ्तार कर लिया है। इमाम ने अपने कमरे में बच्चों को ले जाकर दुष्कर्म किया था। साथ ही दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने बच्चे के पिता की तहरीर पर आरोपी इमाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।