नारासन: मंगलौर कोतवाली परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
रुड़की की मंगलवार कोतवाली परिसर में आज जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर रुड़की के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस रक्तदान शिविर में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया है। इसके साथ स्थानीय लोगों ने भी रक्तदान किया है। इस रक्तदान शिविर में पुलिस कर्मियों के द्वारा भी रक्तदान किया गया है।