परिहार क्षेत्र में आई तेज आंधी और बारिश के दौरान नरंगा स्थित “बिहार ग्रामीण बैंक” के पास बिजली का पोल अचानक गिर गया। पोल गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां से गुजर रहे लोग बाल-बाल बच गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।