भदोही: सुरियावां थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर में मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सुरियावां थाना क्षेत्र के कस्तुरीपुर गांव में शुक्रवार शाम मानसिक रूप से परेशान 55 वर्षीय महेंद्र कुमार गुप्ता ने टीनशेड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार महेंद्र कुछ दिनों से तनाव में थे और गुरुवार रात पारिवारिक विवाद हुआ था। शुक्रवार को वह कमरे के पीछे टीनशेड में गए और दरवाजा बंद कर एंगल से रस्सी के सहारे लटक गए।