मंझनपुर: ड्यूटी पर जा रहे जीजीआईसी कर्मी को ट्रैक्टर ने रौंदा, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
सैनी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। श्री का पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कखराली पर धुमाई निवासी हीरा लाल (35) पुत्र छोटे पाल जीजीआईसी कॉलेज में चपरासी के पद पर तैनात थे।