आज ग्राम पंचायत मोहनी में 28 जुलाई को नवगठित पंचायत की पहली आम सभा (ग्राम सभा/जनरल हाउस) सोमवार को पंचायत प्रधान हेमा वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पंचायत के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय सहभागिता निभाई। बैठक में पंचायत के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, सामाजिक सरोकारों तथा भविष्य की कार्ययोजन पर विस्तार से चर्चा की गई।
Kullu, Kullu | Jul 28, 2026