रायबरेली: पुरान मजरे मेलथुआ निवासी पीड़ितों को दबंग विपक्षियों ने मेड बांधने को लेकर बेरहमी से पीटा, एसपी से की शिकायत
जगतपुर थानाक्षेत्र के,पूरे पुरान मजरे मेलथुआ गांव की रहने वाले पीड़ित परिवार ने,मंगलवार को,एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि,मेड़ बांधने को लेकर दबंग विपक्षों ने मारपीट की है,जिसमें कुल चार लोग घायल हुए हैं। मामले की शिकायत,जगतपुर थाने में की गई थी,लेकिन थाने की पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं कि,पीड़ितों ने एसपी से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की माग की।