रायबरेली: मुंशीगंज स्थित एम्स में धनवंतरी का पूजन एम्स के निदेशक अरविंद राजवंशी ने किया, व्यापार मंडल रहा मौजूद
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स रायबरेली में आज धनवंतरी पूजन के उपलक्ष में शास्त्र चरक संहिता और हैरिसन बुक ऑफ मेडिसिन दोनों का एक साथ पूजन की अनूठी पहल करने वाला पहला संस्थान एम्स रायबरेली है।धन्वंतरि पूजा के साथ एम्स के निदेशक प्रोफेसर अरविंद राजवंशी द्वारा आयुर्वेदिक पद्धति के प्रति लोगों को जागरूक तथा औषधी पेड़ों का वितरण किया गया।