घाघरा: चेगरी टोंगरी में दिखा जंगली हाथी, सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची, ग्रामीणों को दूर रहने की चेतावनी
Ghaghra, Gumla | Apr 6, 2026 घागरा प्रखंड के डुको पंचायत के चेगरी टोंगरी में जंगली हाथी पहुंचा। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़भाड़ जुट गई। हाथी के टोंगरी में रहने की सूचना ग्रामीणों द्वारा फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों को दिया गया है।जिसके बाद फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी उक्त स्थल पहुंचे।वही ग्रामीणों को हाथी के पास न जाने का निर्देश दिया।