कोंडागांव: नेवता में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण, जल संरक्षण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई ने ग्राम पंचायत नेवता में मनरेगा के तहत संचालित नवा तरिया एवं चेक डैम निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने और श्रमिकों को समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।