अरनोद: कलाजत्था और एलईडी वैन से ग्राम पंचायत निनोर, दलोट, चन्देरा, चकुण्डा में गांव-गांव पहुंच रहा ग्राम रथ अभियान
राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण अंचल तक पहुंचाने के लिए जिले में ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है। कलाजत्था एवं मोबाइल एलईडी वैन के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी स्थानीय भाषा में दी जा रही है। मंगलवार को प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत निनोर, दलोट, चन्देरा, चकुण्डा, जीरावता, भचुण्डला, सेवना सहित