ममध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 03 बजे भांडेर पहुँचे। वहीं उनके भांडेर पहुँचने पर दतिया बाईपास रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया और जमकर नारेबाजी की।