अरवल: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा अंबेडकर जयंती समारोह की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित, कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक
Arwal, Arwal | Apr 10, 2026 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र रंजन की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय के आनंद विहार रिसॉर्ट में महत्वपूर्ण बैठक हुई। सांसद अरुण भारती व विधायक राजू तिवारी के निर्देश पर 14 अप्रैल को पटना के बापू सभागार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प। चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे