रामसनेही घाट: तहसील रामसनेहीघाट में एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 66 शिकायती प्रार्थना पत्र पहुंचे
तहसील रामसनेहीघाट में एसडीएम की अध्यक्षता में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें 66 शिकायती प्रार्थना पत्र पहुंचे। सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित की गई है। आज शनिवार की सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।