बहराइच: अल्ताफपुरवा में पुरानी रंजिश के चलते जमकर हुई मारपीट, चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत अल्ताफपुरवा में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई है। इस मारपीट में चार लोग घायल हो गए। जिसमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत स्थिर बनी हुई है। महिला ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी ने मारा पीटा है। पुलिस जाच में जुट गई है।