उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बीते 25 वर्षों में उत्तराखंड ने विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। विधायक ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की है.