कैंपियरगंज: पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, दोनों हाथ टूटने से हालत गंभीर, कैंपियरगंज थाने में चार पर केस दर्ज
कैंपियरगंज क्षेत्र के ग्राम आलमचक टोला अकबरपुर में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि 14 मई की शाम गांव निवासी बैजू अपने साथियों के साथ पहुंचे और अनिल कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।