शाजापुर: मक्सी हाइवे चौड़ीकरण निर्माण में अव्यवस्थाओं पर भाजपा जिलाध्यक्ष भड़के, गाली-गलौज का वीडियो वायरल
मक्सी में हाईवे चौड़ीकरण कार्य के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रवि पांडे का कथित गाली-गलौज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब एक माह पुराना बताए जा रहे वीडियो में वे निर्माण कार्य रुकवाते हुए कर्मचारियों से ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य में लापरवाही और अव्यवस्थाओं