बेगूसराय: बेगूसराय भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ रंजन चौधरी ने दिया इस्तीफा, जन-सुराज का थामा दामन
बेगूसराय भाजपा के जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ रंजन चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने जन-सुराज का दामन थाम लिया है. इस बात की जानकारी उन्होंने डाक बंगला रोड स्थित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दी. उन्होंने कहा कि जिस बदलाव, विकास व बिहार की कल्पना हम कर रहे थे. वह भाजपा में दिख नहीं रहा था. इस वजह से हमने भाजपा का साथ छोड़ दिया है.