बेगूसराय: टाउनशिप में हर-घर तिरंगा अभियान की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया शुरुआत, टुकड़े-टुकड़े गैंग पर साधा निशाना
हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने टाउनशिप में भाजपा नेताओं को तिरंगा सौंप कर किया. सभी गांव में हर-घर तिरंगा लगवाने का आह्वान किया. जिससे हर किसी की राष्ट्र भावना प्रखर हो और लोग राष्ट्र प्रेम को समर्पित हो. इस मौके पर गिरिराज सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम भारतीय लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है.