बेगूसराय: 10 अगस्त को रशिदपुर में बेटे ने पिता, सौतेली मां, भाई-बहन की हत्या की, SP ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासा
10 अगस्त को बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रशिदपुर में बेटे ने पिता, सौतेली मां एवं भाई-बहन की हत्या कर दिया था. इस बात का खुलासा आज एसपी मनीष ने प्रेसवार्ता कर दी है. इस संबंध में एसपी ने बताया कि मृतक संजीवन महतो के बड़े बेटे ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. आरोपी संजीवन महतो की पहली पत्नी का बेटा है.