पटना ग्रामीण: एयरपोर्ट के पास ललन सिंह और सम्राट चौधरी के काफिले को लेकर प्रशासन के बीच हुआ कन्फ्यूजन, बीच सड़क पर रुका काफिला
पटना एयरपोर्ट के पास शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे मंत्रियों के काफिले के साथ चल रहे प्रशासन के बीच भारी कन्फ्यूजन देखने को मिली। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना एयरपोर्ट से जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले निकले, उनके बाद सम्राट चौधरी निकले और उनसे पीछे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह निकले। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास की तरफ मुड़ गए।