चंडी: चंडी में लगाया गया जनता दरबार में 12 भूमि विवाद मामलों की सुनवाई, चार का ऑन-द-स्पॉट निपटारा
चंडी थाना परिसर में शनिवार को विभिन्न पंचायतों के भूमि विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। राजस्व पदाधिकारी श्वेता की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से चार मामलों का मौके पर ही दोनों पक्षों की सहमति से निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आठ मामलों को अगली सुनवाई के लिए अगले शनिवार तक स्थगित कर दिया गया।