मखदुमपुर: हेरीडीह के मनीष कुमार बने एसडीएम, गांव में हुआ सम्मान समारोह
मखदुमपुर प्रखंड के हेरीडीह गांव निवासी मनीष कुमार ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एसडीएम पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मंगलवार के दिन 2 बजे गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत करते हुए सम्मान समारोह का आयोजन किया।