मांझी: कबीर पर मठिया के पास युवक से मारपीट कर 75 हजार रुपए लेकर अपराधी फरार , पुलिस जांच में जुटी
Manjhi, Saran | Jul 10, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के कबीर पार मठिया गांव के समीप शुक्रवार को करीब 12:45 बजे साइकिल सवार एक युवक के साथ मारपीट कर 75 हजार रुपए छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा मठिया निवासी मन्नान मंसूरी के पुत्र जहीर मंसूरी उर्फ बबलू के रूप में हुई है। पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।