सोनाहातु: धुर्वा स्थित आवास पर मंत्री इरफान अंसारी से मिला जिला परिषद समिति का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा मांग पत्र
ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री इरफान अंसारी से धुर्वा स्थित उनके आवासीय कार्यालय में मंगलवार को रांची जिला परिषद समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में लिखा है कि झारखंड राज्य के ग्रामीणों क्षेत्रों के विकास की अहम कड़ी पंचायती राज संस्थाओं को आज तक अधिकार प्रदत्त नहीं की गई है।