गुरुवार को करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।कलेक्टर सोनिया मीना ने स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण कराकर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान एडीएम राजीव रंजन पांडे ने स्वास्थ्य जांच करवाई।