कुरावली: कुरावली में शंकराचार्य स्वामी ज्ञाननंद का प्रवास एवं प्रवचन
ज्योर्तिमठ अवंतर भानपुरा पीठ, मध्य प्रदेश से पधारे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञाननंद तीर्थ जी महाराज दो दिवसीय प्रवास पर महादेवी काम्प्लेक्स स्थित महेंद्र लाल गुप्ता के आवास पर ठहरे। प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि “सनातन और राष्ट्र सर्वोपरि हैं। स्वर्ग के देवता भी भारत भूमि पर जन्म लेने का वरदान मांगते हैं क्योंकि स्वर्ग में मोक्ष नहीं मिलता।