एटा: पत्नी को बुलाने आया युवक मना करने पर टावर पर चढ़ा, एटा के मलावन में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, मौके पर पहुंची पुलिस
एटा के मलावन कस्बे में मंगलवार दोपहर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह अपनी पत्नी को ससुराल से वापस ले जाने आया था, लेकिन पत्नी के साथ जाने से इनकार करने पर उसने यह कदम उठाया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।जानकारी के अनुसार, युवक की पत्नी मायके गई हुई थी। युवक उसे बुलाने के लिए अपने ससुराल मलावन पहुंचा। जब पत्नी न