धनौरा: गजरौला के गांव चौबारा में प्रजापति समाज के लोगों के साथ हुई मारपीट, गांव वालों ने पलायन की दी चेतावनी
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव चौबारा में प्रजापति समाज के दस परिवारों ने अपने घरों के बाहर पलायन के बोर्ड लगा दिए हैं। इन परिवारों ने सैनी समाज पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह मामला 23 अप्रैल का है। इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री सुरेश कुमार प्रजापति ने कुछ कार सवारों से सायरन की आवाज कम करने को कहा था। इस बात पर नाराज होकर कार सवार उनकी दुकान में घुस गए।