भीकनगांव | एलपीजी गैस के संकट का असर नगर में भी दिख रहा है। मंगलवार को तपती धूप में उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े रहे। सुबह 7 बजे से कतार लगी। दोपहर करीब 12 बजे गैस टंकी का लोड आया। तब जाकर लोगों को राहत मिली। लोगों ने कहा बुकिंग होने के बाद भी उपभोक्ताओं को घर पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है।